बीजिंग

विकिपीडिया केरौ बारे मँ

साँचा:ज्ञानसन्दूक चीजग प्रान्त

बीजिंग (北京) (या पेय्चीङ) चीनी जनवादी गणराज्य, केरौ राजधानी छेकै। बीजिंग केरौ अर्थ छेकै "उत्तरी राजधानी", जबकि नान्जिंग केरौ अर्थ छेकै "दक्षिणी राजधानी"।[१] बीजिंग १९४९ में साम्यवादी क्रान्ति के बाद से निरन्तर चीन की राजधानी है और उस समय तक यह विभिन्न कालों में अलग-अलग अवधियों तक चीन की राजधानी रहा है। बीजिंग, देश के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और चार नगरपालिकाओं में से एक है। इसका अर्थ है कि इन चारों नगरपालिकाओं को प्रान्तों के बराबर दर्जा प्राप्त है और यह उसी प्रकार का स्वशासन चलाते हैं जैसे कि कोई अन्य प्रान्त। १८२८ से पूर्व बीजिंग विश्व का सबसे बड़ा नगर था।

मध्य बीजिंग में जनवरी २००७ में लगभग ७६ लाख लोग रह रहे थे। उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहां की कुल जनसंख्या १ करोड़ ७५ लाख के लगभग है, जिसमें से १ करोड़ २० लाख के लगभग स्थाई निवासियों के रूप में पंजीकृत हैं और शेष ५५ लाख लोग अस्थाई अप्रवासी निवासी हैं। बीजिंग और उपनगरीय क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल बेल्जियम का लगभग आधा है। [२]

बीजिंग, चीन का सांस्कृतिक और राजनैतिक केन्द्र है, जबकि चीन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर शंघाई देश का वित्तीय केन्द्र है और जो हांगकांग के साथ इस पदवी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में है। अपने पूरे दीर्घकालिक इतिहास के दौरान बीजिंग ने अपनी एक विविध और विशिष्ट विरासत का विकास किया है। एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका, बीजिंग को "विश्व के महानतम" नगरों में से एक मानता है[३]। सबसे प्रसिद्ध है त्यानमन चौक, जहां से "निषिद्ध नगर", "शाही महल" और "निषिद्ध नगर के मन्दिर" का मार्ग जाता है, जो १९८७ से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यूनेस्कों सूची में "स्वर्ग का मन्दिर", "ग्रीष्मकालीन महल", "लामा मन्दिर" और "कन्फ़्यूशियस मन्दिर" भी हैं। [[File:BeijingWatchTower.jpg|

१९८९ में बीजिंग में त्यानमन चौक पर छात्र विद्रोह हुआ था जिसे चीन की साम्यवादी सरकार ने क्रूरता से कुचल दिया था। छात्र लोग लोकतन्त्र की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

अगस्त २००८ में यहां २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया गया था।

नाम[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

बीजिंग का अर्थ है "उत्तरी राजधानी"। बीजिंग के समकक्ष नान्जिंग नगर रहा है, जो मिंग साम्राज्य की दक्षिणी राजधानी था। (जबकि नान्जिंग का अर्थ है दक्षिण राजधानी, टोक्यो का अर्थ है राजधानी और हनोई का अर्थ है पूर्वी राजधानी)।[४]

बीजिंग के प्रशासनिक क्षेत्र[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

बीजिंग महानगरीय क्षेत्र १८ जिलों में विभाजित है, जो चार क्षेत्रों में बँटे हुए हैं:

भीतरी राजधानी जिला

क्षेत्रफल: ९२.३९ किमी, जनसंख्या: २०,५२,००० (२००५), जिले: चोंग्वेन, डोंग चेन, श़ीचेंग, श़ूआन्वू

बाहरी महानगरीय जिला

क्षेत्रफल: १,२७५.९३ किमी, जनसंख्या: ७४,८०,००० (२००५), जिले: चाओयांग, फ़ेंग्ताई, हाइदान, शीजिंगशान

नवीन बस्ती क्षेत्र

क्षेत्रफल: ६,२९५.५७ किमी, जनसंख्या: ४१,१६,००० (२००५), जिले: चांग्पिंग, दाक्श़ीग, फ़ांग्शान, शुन्यी, तोंग्झोऊ

पारिस्थितिक सुरक्षा जिला

क्षेत्रफल: ८,७४६.६५ किमी, जनसंख्या: १७,३२,०००, (२००५), जिले: हुआइरोउ, मेन्तोउगोउ, मियून, पिंग्गू, यांग्किंग

चित्र दीर्घा[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

भगिनी नगर[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

सन्दर्भ[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

  1. लुआ त्रुटि मोड्यूल:Citation/CS1/Utilities में पंक्ति 38 पर: bad argument #1 to 'ipairs' (table expected, got nil)।
  2. https://web.archive.org/web/20180320110417/http://tjj.beijing.gov.cn/English/PR/201801/t20180125_391609.html
  3. "Peking (Beijing)". Encyclopædia Britannica. 25 (15th edition, Macropædia ed.). pp. 468.
  4. लुआ त्रुटि मोड्यूल:Citation/CS1/Utilities में पंक्ति 38 पर: bad argument #1 to 'ipairs' (table expected, got nil)।

See also[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

बाहरी कडियां[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

साँचा:चीनी जनवादी गणराज्य के प्रान्त-स्तरीय विभाग

साँचा:चीनी जनवादी गणराज्य आधार साँचा:चीनी जनवादी गणराज्य