उत्तर अमेरिका

विकिपीडिया केरौ बारे मँ

Hindustan

उत्तर अमेरिका
क्षेत्रफल २,४७,०९,००० किमी (९५,४०,००० वर्ग मील)
जनसंख्या घनत्व २२.९/किमी (५९.३/वर्ग मील)
राष्ट्रीयता उत्तरी अमेरिकी, अमेरिकी
देश २३
भाषा (एँ) अंग्रेज़ी, स्पेनी, फ़्रान्सीसी और अन्य
समय क्षेत्र यूटीसी-१० से यूटीसी
बड़े नगर मेक्सिको नगर, न्यूयॉर्क नगर, लास एंजेल्स, टोरंटो, शिकागो

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर आरू दक्षिण अमेरिका संयुक्त रूप सँ) केरौ उत्तरी महाद्वीप छेकै, जे पृथ्वी केरौ उत्तरी गोलार्ध मँ स्थित छै आरू पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध मँ आबै छै। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व मेंकैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४ उत्तरी अक्षांश से ८३ उत्तरी अक्षांश तथआ ५३ पश्चिमी देशान्तर से १६८ पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

नामोत्पत्ति[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

व्यापक रूप से यह माना जाता है, की उत्तर और दक्षिण अमेरिका का यह नाम मार्टिन वाल्डसिम्यूलर और मात्थियास रिंगमन नामक दो जर्मन मानचित्रकारों द्वारा, अमेरिगो वेस्पूची के नाम पर रखा गया, जो एक इतालवी खोजकर्ता था। वेस्पूची ही वह पहला यूरोपीय व्यक्ति था जिसने यह सुझाया कि महाअमेरिका पूर्वी इंडीस नहीं हैं, बल्कि एक नई दुनिया है जो यूरोपीयनों को अज्ञात है।

दूसरा कम प्रचलित प्रमेय यह है, की यह नाम ब्रिस्टल के एक अंग्रेज़ व्यापारी रिचर्ड अमेरीक के नाम पर पड़ा, जिसने जॉन कैबॉट की १४९७ में इंग्लैंड से न्यूफ़ाउण्डलैण्ड तक की गई यात्रा में पैसा लगाया था।

एक अन्य प्रमेय यह है कि यह नाम अमेरिण्डिया भाषा से आया।

इतिहास[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

१७५० से उत्तर अमेरिका का इतिहास

जब प्रथम यूरोपीय खोजकर्ता यहाँ पहुँचे थे तो उस समय यह क्षेत्र एशिया से देशज लोगों द्वारा किए गए अप्रवासन से बसासित था जो बेरिंग की खाड़ी से होते हुए यहाँ पहुँचे थे।

यूरोपीय उपनिवेशवाद का क्रम इस महाद्वीप में इस प्रकार था: स्पेनी, फ़्रान्सीसी और अंग्रेज़ जिन्होनें पूर्वी तट से लेखर पश्चिमी तट तक इस महाद्वीप पर शासन किया। कुल मिलाकर यूरोपीय उपनिवेशवाद यहाँ के मूल लोगों के लिए हानिकारक रहा। इस उपनिवेशवाद के कारण मूल लोगों का पार्श्वीकरण और निर्मूलन हुआ और जो लोग बच गए वे सबसे कम उपजाऊ, ऊसर और बंजर स्थानों पर रहने के लिए विवश हो गए।

यूरोपीय उपनिवेशवाद अपने साथ बहुत सी बीमारियाँ भी लेकर आया जो स्थानीय लोगों के लिए नई थी और इस कारण भी बहुत से मूल लोगों का विनाश हुआ क्योंकि इन नई बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता मूल निवासियों में नहीं थी।

भूगोल[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

जलवायु तथा वनस्पति[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

अंतरिक्ष से उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका की जलवायु और वनस्पति में बहुत विविधता पाई जाती है और विश्व के लगभग सभी जलवायु प्रकार यहाँ पाए जाते हैं। उत्तर में आर्कटिक टुंड्रा (ग्रीनलैंड, यूकौन (कनाडा)), विविध प्रकार के वन (रॉकी पर्वत, अप्पालचियन पर्वत और द थ्री मदर), रेगिस्तान (पिनाकाटे, ज़ोना डैल सिलेन्सियो), मैदान (विशाल मैदान (ग्रेट प्लेन्स), शायर लौगूनेरा (Shire Lagunera), वायुशिफ (लुईज़ियाना, टबास्को इत्यादि) जैसे जलवायु प्रकार यहाँ पाए जाते हैं।

मानव भूगोल[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

उत्तर अमेरिका की तीन प्रमुख भाषाएँ है (बोलने वालों की संख्या क्रम में): अंग्रेज़ी, स्पेनी और फ़्रान्सीसीएंग्लोअमेरिका शब्द कभी-कभी दोनों अमेरिकी महाद्वीपों में अंग्रेज़ी भाषी देशों के लिए प्रयुक्त होता है। लैटिन अमेरिका शब्द उन देशों के लिए प्रयुक्त होता है जहाँ रोमान्स भाषाएँ (स्पेनी और पुर्तगाली) प्रमुखता से बोली जातीं हैं। दोनो ही शब्दों का उपयोग उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के लिए किया जा सकता है।

न्यूयॉर्क नगर, अमेरिका
  • अंग्रेज़ी एक आधिकारिक भाषा तो नहीं है[१] लेकिन यह संयुक्त राज्य अमेरिका की आम और प्रमुख भाषा है। यह कनाडा की भी बहुसंख्यक भाषा और दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है।यह ब्रिटिश अधिनस्थ बरमूडा द्वीप समूह की भी आधिकारिक भाषा है।
टोरण्टो, कनाडा
  • स्पेनी भाषा आधिकारिक नहीं है लेकिन यह मेक्सिको की आम भाषा और प्रमुख भाषा है और सयुंक्त राज्य अमेरिका की दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। मेक्सिको में संसार की सर्वाधिक स्पेनी भाषी जनसंख्या निवास करती है और स्पेनअर्जेण्टीना के बाद संराअमेरिका विश्व का चौथा सबसे बड़ा स्पेनी भाषी देश है।
  • फ़्रान्सीसी भाषा की उत्तर अमेरिका के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज भी बहुत से क्षेत्रों में है। यह कनाडा की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है और इसके क्यूबेक में प्रमुखता से बोली जाती है और यहाँ की आधिकारिक भाषा भी है। कनाडा के ही नया बर्नस्विक में भी यह दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है। न्यूफाउण्डलैण्ड के तट पर स्थित सन्त पियर एवं मिकलान फ़्रान्सीसी अधिनस्थ हैं और यह यहाँ की भी आधिकारिक भाषा है। इसके अतिरिक्त अमेरिका के लुईज़ियाना राज्य में भी यह भाषा बोली जाती है।

जनसांख्यकीय दृष्टि से उत्तर अमेरिका प्रजातीय और नस्लीय रूप से बहुत विविध है। तीन प्रमुख नस्लीय समूह हैं श्वेत, मेस्तिज़ो और अश्वेत। इनके अतिरिक्त बड़ी संख्या में अमेरिण्डियन और एशियाई लोग भी इस महाद्वीप में रहते हैं।

उत्तर अमेरिका के पाँच सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरः
१. साँचा:देश आँकड़े मेक्सिको मेक्सिको नगर, मेक्सिको
२. साँचा:देश आँकड़े संयुक्त राज्य अमेरिका न्यूयॉर्क नगर, संयुक्त राज्य अमेरिका
३. साँचा:देश आँकड़े संयुक्त राज्य अमेरिका लास एंजेल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका
४. साँचा:देश आँकड़े संयुक्त राज्य अमेरिका शिकागो, संयुक्त राज्य अमेरिका
५. साँचा:देश आँकड़े कनाडा टोरण्टो, कनाडा

मानव संसाधन विकास सूचकांक के अनुसार उत्तर अमेरिका के तीन प्रमुख देश:
१. साँचा:CAN ०.९६७ (उच्च)
२. साँचा:USA ०.९५० (उच्च)
३. साँचा:MEX ०.८४२ (उच्च)

जल अपवाह प्रणाली[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

कोलोरेडो नदी

उत्तर अमेरिका की नदियाँ विभिन्न दिशाओं में बहती हैं। अधिकांश नदियाँ पश्चिमी कार्डलेरा अर्थात राकी पर्वतमाला से निकलती हैं। राकी पर्वतमाला से निकलकर पूर्व से पश्चिम बहती हुई प्रशान्त महासागर में गिरने वाली प्रमुख नदियाँ यूकन, फ्रेजर, कोलम्बिया, स्नेक एवं सैक्रामेण्टे हैं।[२] यूकन नदी बेरिंग सागर में गिरती है तथा कोलोरेडो नदी दक्षिण-पश्चिम की और बहती हुई कैलीफोर्निया की खाड़ी में प्रवेश करती है।

देश और क्षेत्र[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

उत्तर अमेरिका राजनैतिक दृष्टि से तीन स्वतन्त्र और सम्प्रभुता सम्पन्न देशो में बँटा हुआ है: कनाडा, संराअमेरिका और मेक्सिको। इनके अतिरिक्त तीन अधिनस्थ क्षेत्र भी इस महाद्वीप में हैं: ग्रीनलैंड, बरमूडा और सन्त पियर और मिकलान

देश
क्षेत्रफल
(किमी)
जनसंख्या
(जनवरी २००९ अनुमानित)
जनसंख्या घनत्व
(किमी)
राजधानी प्रमुख भाषाएँ
साँचा:CAN ९९,८५,७०० ३,३३,११,३८९ ३.० ओटावा अंग्रेज़ी और फ़्रान्सीसी (आधिकारिक)
साँचा:MEX २१,००,३८० १०,९९,५५,४०० २०.० मेक्सिको नगर स्पेनी (राष्ट्र भाषा)
साँचा:USA ९६,३०,१०० ३०,६०,५०,५९५ २५.० वॉशिंगटन डी॰ सी॰ अंग्रेज़ी (तथ्यतः) और स्पेनी
अधिनस्थ क्षेत्र
साँचा:देश आँकड़े ग्रीनलैण्ड २३,८०,१०० ५०,००० ०.०२६ नूक ग्रीनलैण्डी (आधिकारिक)
साँचा:BMU ५५ ६०,००० १,२३३.३३ हैमिल्टन अंग्रेज़ी (आधिकारिक)
साँचा:देश आँकड़े सन्त पियर और मिकलान २४५ ७,००० २९ सन्त पियर फ़्रान्सीसी (आधिकारिक)

नोट:
१. ग्रीनलैण्ड डेनमार्क राजशाही का एक स्वायत्तशासी क्षेत्र है।
२. बरमूडा एक ब्रिटिश पारसमुद्री क्षेत्र है।
३. सन्त पियर और मिकलान एक फ़्रान्सीसी पारसमुद्री क्षेत्र है।

सन्दर्भ[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

  1. लुआ त्रुटि मोड्यूल:Citation/CS1/Utilities में पंक्ति 38 पर: bad argument #1 to 'ipairs' (table expected, got nil)।
  2. लुआ त्रुटि मोड्यूल:Citation/CS1/Utilities में पंक्ति 38 पर: bad argument #1 to 'ipairs' (table expected, got nil)।

बाहरी कड़ियाँ[संपादन | स्रोत सम्पादित करौ]

साँचा:उत्तर अमेरिका साँचा:गोलार्ध

साँचा:संयुक्त राज्य अमेरिका के विषय