भालू

विकिपीडिया केरौ बारे मँ

भालू के वैज्ञानिक नाम अरसियाए छीकै,भालू सर्वाहारी होय छै। 6

भालू
Bear
अमेरिकी काला भालु
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: कौरडेटा (Chordata)
वर्ग: स्तनधारी (Mammalia)
गण: मांसाहारी (Carnivora)
उपगण: आर्कटोइडेया (Arctoidea)
कुल: अरसिडाए (Ursidae)
वॉल्डहाइम, 1817
उपकुल

भालू या रीछ (Bear), जिसका वैज्ञानिक नाम अरसिडाए (Ursidae) है, स्तनधारी प्राणियों के मांसाहारी गण का एक जीववैज्ञानिक कुल है। हालाँकि इसकी सिर्फ आठ ज्ञात जातियाँ हैं, इसका निवास पूरी दुनिया में बहुत ही विस्तृत है। यह एशिया, यूरोप, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के महाद्वीपों में पाया जाता है। देखने में, सभी भालुओं के आम लक्षणों में बड़ा शरीर, मोटी टाँगेबाज़ू, लम्बा बुक्क (नाक), पूरे बदन पर घने बाल और पाँव में सख़्त नाख़ून शामिल हैं। ध्रुवीय भालू (पोलर बेयर) अधिकतर मांस-मछली ही खाता है और बड़ा पांडा (जायंट पांडा) सिर्फ़ बांस के पत्ते-टहनियाँ खाता है, लेकिन भालुओं की अन्य छह जातियाँ सर्वाहारी होती हैं और मांस और वनस्पति दोनों खाती हैं।[१][२][३]

  1. Kemp, T. S. (2005). The Origin and Evolution of Mammals. Oxford University Press. p. 260. ISBN 978-0-19-850760-4.
  2. Ward, P.; Kynaston, S. (1995). Wild Bears of the World. Facts on File, Inc. ISBN 978-0-8160-3245-7.
  3. Brunner, Bernd (2007). Bears: A Brief History. Yale University Press. ISBN 978-0-300-12299-2.